{"_id":"5ca9139fbdec2213f22d3197","slug":"171554584479-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रुकवाकर गांव का नाम पूछा, बताया तो मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक रुकवाकर गांव का नाम पूछा, बताया तो मार दी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक रुकवाकर गांव का नाम पूछा और मार दी गोली
बहादुरगढ़। नयागांव के पास शनिवार सुबह बाइक सवार दो बाइक सवार युवकों ने शहर में दूध सप्लाई करने जा रहे युवक से पहले तो गांव का नाम पूछा और फिर उसे गोली मार दी। आसपास के लोगों ने दूधिए को बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई, इसके बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही एचएल सिटी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर कौन थे और किन कारणों के चलते उन्होंने सुरजीत को गोली मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, घायल अभी आईसीयू में भर्ती है। उसके बयान होने के बाद ही स्थिति कहीं हद तक स्पष्ट हो पाएगी।
जानकारी के अनुसार गांव सोलधा का निवासी सुरजीत दूध सप्लाई करता है। शनिवार सुबह वह दूध लेकर शहर जा रहा था। करीब साढ़े सात बजे नयागांव में जगन्नाथ मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। दोनों युवकों ने हेलमेट पहना था। उन्होंने सुरजीत से पूछा किस गांव का है, जब सुरजीत ने अपना गांव सोलधा बताया तो पिछली सीट पर बैठे युवक ने उसकी छाती के साइड में गोली मार दी। गोली लगी तो दूधिया सुरजीत वहीं गिर गया और हमलावर फरार हो गए। खून से लथपथ सुरजीत को लोगों ने संभाला और बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आप्रेशन के बाद गोली निकाल दी गई, उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही एचएल सिटी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की।
हमलावर कौन थे और किन कारणों के चलते उन्होंने सुरजीत को गोली मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, घायल अभी आईसीयू में भर्ती है। उसके बयान होने के बाद ही स्थिति कहीं हद तक स्पष्ट हो पाएगी।