{"_id":"5c267f54bdec225697311673","slug":"171546026836-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर उखाड़ने गई बिजली निगम की टीम पर बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीटर उखाड़ने गई बिजली निगम की टीम पर बोला हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटर उखाड़ने गई बिजली निगम की टीम पर बोला हमला
- गांव सांगा में टीम को गांव से लौटना पड़ा बैरंग, बौंदकलां पुलिस थाने में दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। गांव सांगा में डिफाल्टर उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ने गई बिजली निगम की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। निगम की टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा। निगम की टीम ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस भिवानी में दर्ज करवाई है। शुक्रवार सुबह जेई के नेतृत्व में बिजली निगम सांजरवास की टीम गांव सांगा पहुंची। टीम ने गांव में पहुंचकर डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर बिजली मीटर उखाड़ने की कार्रवाई शुरू की। इसी बीच कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बीच नोकझोंक बढ़ गई।
बिजली निगम के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसी बीच टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जेई व टीम के सदस्यों ने मामले की सूचना बिजली निगम के एसडीओ को दी। इसके बाद बिजली निगम ने मामले की शिकायत सदर थाना भिवानी में दर्ज करवाई है।