फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bulldozer razes accused's fifth building; firecracker warehouse was registered in wife's name.

Kaushambi News: आरोपी की पांचवीं इमारत पर चला बुलडोजर, पत्नी के नाम था पटाखा गोदाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer razes accused's fifth building; firecracker warehouse was registered in wife's name.
कौशाम्बी के मनौरी बाजार स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन ने बुधवार को मुख्य आरोपी नौशाद की पांचवीं इमारत पर भी बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज बाजार में नौशाद की पत्नी कहकशा बानो के नाम पर संचालित अवैध पटाखा गोदाम पर हुई। उधर, विस्फोट में घायल 16 वर्षीय उर्वशी ने प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन

गोदाम ध्वस्त किए जाने से पहले यहां छह बोरी पटाखा बरामद किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह गोदाम करीब पांच साल से चल रहा था। दीपावली और अन्य त्योहारों के लिए यहां बड़ी मात्रा में पटाखे जमा किए गए थे। इससे पहले मनौरी में नौशाद की चार इमारतें गिराई जा चुकी हैं। मूरतगंज में पांचवीं कार्रवाई हुई। मनौरी बाजार स्थित इमारत को गिराने में प्रशासन के तीन बुलडोजर मंगलवार शाम छह से बुधवार सुबह पांच बजे तक करीब 11 घंटे गरजते रहे, तब जाकर नौशाद का तीन मंजिला आलीशान मकान धराशायी हो सका। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषि राज के मुताबिक, मकान के निर्माण के लिए पीडीए से नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया था और जरूरी अनुमति भी नहीं ली गई थी। लगभग अस्सी प्रतिशत भवन गिरा दिया गया है। भवन को पूरी तरह से गिराने के लिए अवर अभियंता के नेतृत्व में टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed