फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stir caused by the mysterious death of 15 pigeons in the Shiva temple's Yajnashala.

शिव मंदिर में अनहोनी: यज्ञशाला में 15 कबूतरों की रहस्यमय मौत, पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा; हड़कंप

Thu, 03 Sep 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 02:09 AM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम को पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला के अंदर कबूतरों को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। नजदीक जाकर देखा तो सभी 15 कबूतर मृत पड़े थे। ग्रामीणों ने सभी मृत पक्षियों को दफना दिया।
 

विज्ञापन
Stir caused by the mysterious death of 15 pigeons in the Shiva temple's Yajnashala.
सांकेतिक मृत कबूतर

विस्तार

भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर टोला बगहिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर की यज्ञशाला में मंगलवार शाम 15 कबूतरों के एक साथ मृत मिलने से सनसनी फैल गई। मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर इतनी संख्या में बेजुबान पक्षियों की मौत की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम को पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला के अंदर कबूतरों को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। नजदीक जाकर देखा तो सभी 15 कबूतर मृत पड़े थे। ग्रामीणों ने सभी मृत पक्षियों को दफना दिया।
विज्ञापन


वहीं सूचना पर पहुंची भिटौली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed