फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth riding rickshaw killed after being hit by car, son injured

Lucknow News: कार की टक्कर से रिक्शा सवार युवक की मौत, बेटा घायल

Thu, 03 Sep 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 03 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Youth riding rickshaw killed after being hit by car, son injured
प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। इलाके में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार की रिक्शे से टक्कर हो गई। हादसे में रिक्शा सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मोबीन खान (55) की मौत हो गई। उनके बेटे मोहसिन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

मानकनगर के तेजीखेड़ा निवासी मोबीन खान अपने बेटे मोहसिन के साथ ट्रांसपोर्टनगर स्थित निजी कंपनी में नौकरी के संबंध में बात करने जा रहे थे। रिक्शा मोहसिन चला रहा था। परिजनों के मुताबिक ट्रांसपोर्टनगर तिराहे के पास पीछे से आई कार ने रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। इससे रिक्शा पलट गया और मोबीन उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पहले मोबीन खान का पत्नी सोना से अलगाव हो गया था। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed