फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   40 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार पर चालक न दौड़ाएं स्कूली बसें

40 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार पर चालक न दौड़ाएं स्कूली बसें

Fri, 04 May 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
40 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार पर चालक न दौड़ाएं स्कूली बसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
लघु सचिवालय सभागार में वीरवार को सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूल संचालकों की बैठक ली। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने निजी स्कूल संचालकों व प्रधानाचार्यों से आह्वान किया है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक विद्यालय में स्कूल बसों के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। प्रिंसिपल सप्ताह में एक बार अवश्य अपने स्कूल के बस चालकों व परिचालकों की मीटिंग बुलाकर उनको सुरक्षित गाड़ी चलाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करें। बैठक में आरटीए सचिव व एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने कहा कि स्कूल बसों के चालक अधिक से अधिक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गाड़ी को चलाएं।
उन्होंने कहा कि स्कूल बसों में प्राथमिक चिकित्सा का सामान, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी, जीपीएस सिस्टम आदि उपकरण अवश्य होने चाहिए। इससे स्कूल प्रशासन कार्यालय में बैठकर वाहनों की गतिविधियों पर निगरानी रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर लगे होने जरूरी हैं। ताकि उनकी गति निर्धारित सीमा तक ही सीमित रहे और चालक तेज गति से वाहनों को न दौड़ा सकें। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों को यूनिफार्म के साथ-साथ उनका आई कार्ड भी पहनने के लिए कहा जाए। कभी भी कोई अनहोनी होती है तो सबसे अधिक बच्चों की पहचान करने में मुश्किलें पेश आती हैं। एसपी ने बैठक में स्कूल संचालकों के सुझाव भी सुनें और उनकी समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि स्कूल बसों में सभी चालक व परिचालक वर्दी पहनें और उनकी नेम प्लेट भी लगी होनी चाहिए और सबकी पुलिस वेरिफिकेशन करवाई जाए। एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने कहा कि रोहतक जैसे शहरों में चालक प्रशिक्षण स्कूल खुले हुए हैं। इन स्कूलों में चालकों का रिफ्रेशर कोर्स होना चाहिए। बसों के चालक उन्हीं को रखा जाए जिनका भारी वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस हो और पांच साल का अनुभव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप नैन, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्रृद्धानंद वत्स, खंड शिक्षा अधिकारी जेपी सबरवाल, जयपाल सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार, कार्यशाला मैनेजर राजसिंह आदि सहित जिला के प्राइवेट स्कूलों के संचालक व प्राचार्य आदि मौजूद रहे।


134-ए के तहत दाखिला लेने वाले बच्चों को वाहनों में बैठाएं स्कूल संचालक: सीटीएम
बैठक में नगराधीश मनीष कुमार फौगाट ने कहा कि सभी स्कूल संचालक 134 ए के तहत दाखिल हुए बच्चों को स्कूल वाहनों बैठाना सुनिश्चित करें। बच्चों के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश सांगवान ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि उनके दिशा निर्देश की पूरी पालना की जाएगी। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश फौगाट ने भी बच्चों की सुरक्षा की और ध्यान देने तथा 134ए की पालना करने को लेकर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed