फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अनाज मंडी में किसानों का भुगतान कर रहे आढ़ती के साथ मारपीट, दोनों पक्षों ने लगाए राशि लूटने के आरोप

अनाज मंडी में किसानों का भुगतान कर रहे आढ़ती के साथ मारपीट, दोनों पक्षों ने लगाए राशि लूटने के आरोप

Sat, 18 May 2019 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में किसानों का भुगतान कर रहे आढ़ती के साथ मारपीट, दोनों पक्षों ने लगाए राशि लूटने के आरोप
झज्जर। मातनहेल की अनाज मंडी में किसानों के खरीदे गए गेहूं का भुगतान कर रहे आढ़ती के साथ कार व बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने मारपीट की और करीब 33 लाख 24 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। जबकि दूसरे पक्ष ने भी 60 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष मातनहेल गांव के हैं। मंजीत पक्ष का आरोप है हमलावरों ने उनकी की गाड़ी का शीशा तोड़ कर रुपये से भरा बैग उठा ले गए। बीच-बचाव करने आए आढ़ती के पिता को भी चोट मार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को सामान्य अस्पताल झज्जर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर शहर पुलिस थाना प्रभारी, सीआईए झज्जर के प्रभारी पुलिस टीमों के साथ सामान्य अस्पताल पहुंच गए थे। घटना की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को मिली तो डीएसपी रणवीर सिंह भी सामान्य अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घायलों के बयान पर मातनहेल गांव के दो युवकों व चार-पांच अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि दोनों पक्षों की तरफ से राशि लूटने के आरोपों के चलते अभी तक पुलिस ने लूट का मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

केनरा बैंक से लाए थे 44 लाख रुपये
मातनहेल गांव निवासी मंजीत पुत्र धर्मवीर उर्फ लीला का कहना है कि उनकी मातनहेल की अनाज मंडी में 88 नंबर दुकान आढ़त की है। आज दोपहर करीब दो बजे वह किसानों के खरीदे गए गेहूं का भुगतान कर रहा था। उसका कहना है कि वे बुधवार को झज्जर के कैनरा बैक से 44 लाख रुपये निकलवा कर ले गए थे और आज किसानों को राशि वितरित कर रहे थे। उस दौरान चार-पांच युवक कार व एक युवक बाइक पर सवार होकर आए और उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। वहीं उसकी कार का शीशा तोड़ कर रुपये से भरा बैग उठा ले गए। उसके पिता धर्मबीर उर्फ लीला पुत्र प्रताप सिंह का कहना है कि जिस समय घटना हुई उस दौरान वह साथ की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। जब उसने उसके लड़के के साथ झगड़ा होता देखा तो वह भी दौड़ कर पहुंचा तो युवकों ने उसको भी चोटें मार कर घायल कर दिया। मंजीत का कहना है कि घटना को अंजाम देने आए युवकों में से एक युवक को अपना बचाव करते हुए चोट मारी है। मंजीत का आरोप है कि हमलावरों में मातनहेल गांव निवासी एक युवक विक्रम पुत्र महासिंह, उसका भतीजा और चार-पांच युवक अन्य शामिल थे।
विज्ञापन

शाम के समय विक्रम भी अस्पताल में हुआ भर्ती
वीरवार की शाम को घायल अवस्था में विक्रम पुत्र महा सिंह को भी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। विक्रम का आरोप है कि मंजीत पक्ष ने उनके साठ लाख रुपये उनके साथ मारपीट कर लूट लिये हैं। पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों की तरफ से राशि लूटने को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मंजीत के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर मामले की जांच के दौरान लूट की बात सामने आई तो मामले में लूट की धारा शामिल कर दी जाएगी। - रामपाल सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, मातनहेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed