फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हथियार से सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले गिरफ्तार

हथियार से सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले गिरफ्तार

Wed, 06 Feb 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
हथियार से सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग कर दहशत फैलाने की नीयत से फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए इन दो युवकों में हथियार का असली मालिक भी शामिल है। पुलिस ने लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। बता दें कि इन दिनों पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की नीयत से हथियार प्रदर्शित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ की गई पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर की टीम द्वारा एक आरोपी को हथियार सहित काबू किया गया। आरोपी झज्जर शहर के मोहल्ला हरीपुरा का रहने वाला है, जिसका नाम अमन पुत्र नंदलाल बताया जाता है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सोशल मीडिया पर एक फोटो प्राप्त हुई, जिसमें एक युवक अपने हाथ में हथियार लिए सिर पर लगाए हुए था। जिस पर थाना शहर झज्जर की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन पुत्र नंदलाल निवासी हरीपुरा मोहल्ला झज्जर को अवैध हथियार के साथ काबू किया गया। थाने में तैनात मुख्य सिपाही नरेश कुमार तथा मुख्य सिपाही मामन सिंह की टीम द्वारा झज्जर सिटी एरिया से पकड़े गए आरोपी अमन के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया।


लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया में जुटी पुलिस
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि बरामद किया गया 32 बोर का रिवाल्वर उसके दोस्त प्रदीप पुत्र
नसीब सिंह निवासी गांव गोच्छी हाल पंजाबी रसोई दिल्ली गेट झज्जर का है। इसके पास बरामद रिवाल्वर का लाइसेंस भी है। जिस पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर की टीम द्वारा प्रदीप निवासी गोच्छी को झज्जर के एरिया से काबू किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ लाइसेंस सहित असला का दुरुपयोग करने पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से एक आरोपी अमन को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। जिसके लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed