{"_id":"5d152a678ebc3e3c9d00eb2c","slug":"156166818010-bahadurgarh-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल चोर गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तेल चोर गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। आईजी रोहतक की स्पेशल टीम ने अंतर जिला तेल चोर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों ने सात वारदात का खुलासा किया है। वीरवार को अदालत में पेश कर चारों को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस इनसे अन्य वारदातों और गिरोह के बाकी आरोपियों का पता लगाएगी। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन उत्तरी क्षेत्र की पाइप लाइन से प्वाइंट लगाकर तेल चोरी करने की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज संदीप खिरवार ने विशेष एसआईटी का गठन करने के निर्देश किए थे। विशेष रूप से तेल चोरी करने की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए सीआईए वन प्रभारी निरीक्षक सज्जन सिंह के नेतृत्व में गठित की गई विशेष टीम द्वारा तेल चोर गिरोह के चार आरोपियों को काबू करके सफलता हासिल की गई है। अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए तेल चोर गिरोह के आरोपियों द्वारा बहुत ही शातिराना तरीके से इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की तेल पाइप लाइन को पंचर कर के तेल चोरी किया जाता था। उन्होंने बताया कि एसआईटी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए तेल चोर गिरोह के चारों आरोपियों की पहचान बिजेंद्र उर्फ सुंडा निवासी गांव छारा जिला झज्जर, नवीन निवासी गांव बरोदा जिला सोनीपत, दलबीर व जसबीर उर्फ जस्सा निवासी गांव भम्भेवा जिला जींद के तौर पर हुई। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में पाइप लाइन को पंक्चर करके तेल चोरी करने की सात अलग-अलग वारदात का खुलासा किया।
ये वारदात कुबूली
1. गांव जोली जिला सोनीपत के खेतों में पाइप लाइन को पंचर कर के तेल चोरी की।
2. गांव शामड़ी जिला सोनीपत के खेतों से पाइप लाइन को पंचर कर के तेल चोरी की।
3. गांव लाठ जोली जिला सोनीपत के खेतों में पाइप लाइन से तेल चोरी किया।
4. गांव गुमाना जिला सोनीपत के खेतों में पाइपलाइन से तेल चोरी किया।
5. गांव रुड़की सांपला के खेत में पाइपलाइन को पंचर कर के तेल चोरी करने की वारदात की।
6. गांव पुलंगी सांपला के खेतों से पाइप लाइन पंचर कर के तेल चोरी किया।
7. गांव रुड़की सांपला के एक अन्य स्थान पर खेतों में ही पाइपलाइन को पंचर कर के तेल चोरी किया।
आरोपियों के कब्जे से पाइप लाइन पंचर करने व प्वाइंट फिट करने का सामान भी बरामद किया गया है। वीरवार को इन सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से अलग-अलग मामलों में पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले आपराधिक गिरोह में ओर कौन कौन दोषी शामिल हैं, के संबंध में खुलासा होने की संभावना है।
अजायब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।