फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अल्टीमेटम : तीन दिन में कब्जा हटाएं

अल्टीमेटम : तीन दिन में कब्जा हटाएं

Wed, 19 Jun 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
अल्टीमेटम : तीन दिन में कब्जा हटाएं
बहादुरगढ़। शहर की ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल वेस्ट जुआं ड्रेन के बचे हुए अवैध कब्जे को तोड़ने के लिए नगर परिषद एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। मंगलवार को नप अधिकारियों ने कबीर बस्ती से लेकर अनाजमंडी, नाहरा-नाहरी रोड और विवेकानंद नगर तक के कब्जों की पैमाइश की। इस दौरान कब्जाधारकों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। नगर परिषद की यह कार्रवाई एमई ओमदत्त, बीआई विवेक जैन व जेई अनिल कुमार के नेतृत्व में की गई है। नप अधिकारियों के मुताबिक वेस्ट जुआं ड्रेन पर अभी भी लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने कब्जा किया हुआ है, जिन्हें हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन


ईओ ने दी कब्जाधारकों को चेतावनी
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) डॉ. विजयपाल ने वेस्ट जुआं ड्रेन पर कब्जा करने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर अपने कब्जे को खुद हटा लें, वरना नगर परिषद की ओर से इन कब्जों को हटाया जाएगा। कब्जाधारकों से उन्होंने कहा कि अगर नगर परिषद की ओर से अवैध कब्जों को हटाया जाएगा तो उसमें जितना भी खर्च होता वह भी कब्जाधारकों से वसूला जाएगा। ईओ ने बताया कि अवैध कब्जे को हटाने के लिए पहले भी कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


15 नवंबर को भी की थी नप ने कार्रवाई
वेस्ट जुआं ड्रेन पर बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर परिषद ने 15 नवंबर 2018 को भी छह घंटे का नोटिस देकर कबीर बस्ती के पास लगभग 40 साल से बने मकान को ढहा दिया था। वेस्ट जुआं ड्रेन के निर्माण कार्य में तेजी दिखाते हुए नगर परिषद ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। नवंबर 2018 में नगर परिषद की ओर से सबसे विवादित जमीन पर बने अवैध कब्जों को शांतिपूर्ण तरीके से हटा दिया गया था। इसके बाद सांखोल में भी करीब 15 मकानों को इसके एक सप्ताह बाद तोड़ दिया गया था। अब नगर परिषद की ओर से कबीर बस्ती, सांखोल, विवेकानंद नगर व नाहरा-नाहरी रोड की तरफ शेष अवैध कब्जे भी तोड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ट जुआं ड्रेन की जमीन पर अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई फिर से अमल में लाई जाएगी। ड्रेन के प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। बहुत जल्द ही शेष अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी, जिसके लिए कब्जाधारियों को खुद ही अवैध कब्जे तोड़ने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर लोगों ने खुद ही कब्जे नहीं हटाए तो तीन दिन के बाद नप की ओर से कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे हटा दिए जाएंगे।
डॉ. विजयपाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed