फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दो साल पहले सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

दो साल पहले सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

Sat, 01 Jun 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
दो साल पहले सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
झज्जर। दो साल पहले झज्जर-बेरी रोड पर रेलवे फाटक के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक ने दम तोड़ दिया है। युवक उस समय से ही कोमा में चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक को अस्पताल से भी घर भेज दिया था। पुलिस ने उस समय अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन आज तक किस वाहन ने उसे टक्कर मारी थी पुलिस इसका भी पता नहीं लगा पाई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाने क बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा युवक एचडीएफसी बैंक में कार्य करता था। मृतक के परिजनों का कहना है के उन्हें रोहतक पीजीआई में घायल अवस्था में ले जाने के बाद पता चला था। लेकिन दो साल का समय बीतने के बाद भी आज तक पुलिस घटना को अंजाम देने वाले वाहन व चालक का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बोड़िया गांव निवासी राकेश पुत्र राजसिंह एचडीएफसी बैंक में काम करता था। करीब दो साल पहले वह किसी काम के लिए बेरी की तरफ गया हुआ था। जब वह रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे राहगीरों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। काफी लंबे इलाज के बाद जब वह कोमा से बाहर नहीं आया तो उसे अस्पताल से भी छुट्टी दे दी गई थी। उसके बाद जब वीरवार की रात को उसकी हालत बिगड़ी तों उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचें। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


साल पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल हो गया था। जिसने दम तोड़ दिया है। वाहन चालक का सुराग नहीं लग पाया है।
रविंद्र कुमार, जांच अधिकारी, शहर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed