{"_id":"5c117292bdec22419820baa3","slug":"151544647314-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का पंखा चोरी के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी का पंखा चोरी के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी का पंखा चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। खेत में सिंचाई के लिए लगाया पानी का पंखा चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भूप सिंह निवासी गांव गिरधरपुर जिला झज्जर के तौर पर की गई। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में खेत में सिंचाई के लिए लगे पंखा चोरी करने के मामले का खुलासा किया। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 5/6 दिसंबर 2018 की रात को गांव छपार के खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए पानी के पंखे को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
उन्होंने बताया कि संदीप निवासी गांव छपार जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसने अपने खेत में सिंचाई के लिए पंखा लगाया हुआ था। 6 दिसंबर 2018 को वह खेत में गया तो उसके खेत में लगा पंखा नहीं मिला । जिसे कोई ना मालूम व्यक्ति उठा ले गया। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस चौकी प्रभारी कुलाना की टीम द्वारा मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त आरोपी ने चोरी के मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी खुलासा किया है। गांव छपार के खेत से पंखा चोरी करने के मामले में पकड़े गए वांछित आरोपी भूप सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ।