फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   परृकअप चालक ने पहले बाइक को मारी टक्कर, थाने आकर पीड़ित के खिलाफ दी लूट की झूठी शिकायत

परृकअप चालक ने पहले बाइक को मारी टक्कर, थाने आकर पीड़ित के खिलाफ दी लूट की झूठी शिकायत

Sun, 01 Oct 2017 02:23 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
परृकअप चालक ने पहले बाइक को मारी टक्कर, थाने आकर पीड़ित के खिलाफ दी लूट की झूठी शिकायत
पिकअप चालक ने बाइक को मारी टक्कर, फिर थाने में दी लूट की झूठी शिकायत
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव हुई निवासी एक पिकअप चालक ने पहले एक बाइक को टक्कर मार दी और इसके बाद बाइक सवार द्वारा लूट करने की शिकायत सदर थाना पुलिस को दे दी। वहीं, बाइक चालक ने भी पिकअप चालक के घटना के बाद मौके से फरार होने की शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज कराई गई थी। सदर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने जब मामले की जांच की तो बाइक चालक की शिकायत सच निकली जबकि पिकअप चालक के लूट की झूठी वारदात पुलिस में दर्ज कराने की पुष्टि हुई। इसके बाद सदर थाना प्रभारी ने एसपी सुनील दलाल के आदेश पर पिकअप चालक पर पुलिस को झूठी सूचना देने व लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करने पर आईपीसी की धारा 182 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि सदर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह अपनी टीम सहित शुक्रवार रात गश्त पर थे। इसी दौरान उनके पास एक लूट की सूचना संबंधी थाने से मुंशी का फोन आया। मुंशी ने उन्होंने बताया कि बाढड़ा के हुई निवासी पिकअप चालक महेंद्र पुत्र हवा सिंह ने उसके साथ बाइक सवार द्वारा लूट करने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र ने बताया कि वह माजरा गांव में भैंस छोड़कर अपनी पिकअप लेकर वापस घर आ रहा था। इमलोटा अड्डे के समीप एक बाइक सवार ने पिकअप रूकवा ली और उस पर टक्कर मारकर भागने का आरोप लगाया। महेंद्र ने बताया कि बाइक सवार ने उसका मोबाइल व करीब 87300 रुपये की नकदी भी छीन ली। इस पर थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत इसकी जांच शुरू की। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि महेंद्र ने अपनी पिकअप से बाइक चालक को टक्कर मारी थी और अपने बचाव में ही पुलिस को शिकायत दी थी। वहीं, लूट की सूचना भी झूठी निकली। इसके तुरंत बाद सदर थाना प्रभारी ने मामले की सूचना एसपी सुनील दलाल को दी। एसपी सुनील दलाल ने उन्हें तुरंत प्रभाव से झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह व परेशान करने वाले पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए। इसके तुरंत बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी महेंद्र पर आईपीसी की धारा 182 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

100 नंबर पर झूठी सूचना दी तो खैर नहीं: एसपी
पुलिस को झूठी शिकायत देने का मामला सामने आते ही पुलिस और मुस्तैद हो गई है। एसपी सुनील दलाल ने बताया कि अगर भविष्य में कोई व्यक्ति पुलिस के हेल्प लाइन नंबर 100 या थाने में झूठी शिकायत देता है तो उसके खिलाफ भी पुलिस इसी तरह एक्शन लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
मेरे पास लूट संबंधी सूचना आई थी। जब मैंने मामले की जांच की तो सामने आया कि लूट की वारदात हुई ही नहीं और पिकअप चालक महेंद्र ने अपने बचाव में बाइक चालक के खिलाफ झूठी शिकायत दे दी। इस पर संज्ञान लेते हुए हमने महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रघुवीर सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed