फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दिल्ली में हाई अलर्ट : हरियाणा बार्डर पर नहीं दिखी सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली में हाई अलर्ट : हरियाणा बार्डर पर नहीं दिखी सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 12 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में हाई अलर्ट : हरियाणा बार्डर पर नहीं दिखी सुरक्षा व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार की रात हुए आतंकी हमले के बाद बहादुरगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई, लेकिन जब अमर उजाला ने शहर के प्रमुख स्थानों पर जमीनी हकीकत जांची तो कहीं कोई जवान नजर नहीं आया। सेक्टर-9 मोड़ बाईपास पर केवल होमगार्ड का एक जवान नजर आया। इसके अलावा कहीं कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं था। दिल्ली बार्डर से शुरू होकर शहर के जाखोदा बाईपास तक करीब 10 किलोमीटर का एरिया है। यहां किसी तरह की कोई सुरक्षा नजर नहीं आई। कहीं पर किसी तरह की कोई तलाशी अभियान नहीं किया गया। यही नहीं शहर के रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कहीं कोई तलाशी अभियान नहीं चलाया गया।
ऐसे में कोई भी संदिग्ध वाहन शहर में आसानी से घुस सकता है। पुलिस द्वारा क्षेत्र वासियों की सुरक्षा व्यवस्था में बरती जा रही ढिलाई किसी भी समय भारी पड़ सकती है। हालांकि एसपी बी सतीश बालन की ओर से जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के तुरंत बाद अलर्ट घोषित कर दिया गया था। जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दावा किया है कि जम्मू कश्मीर में हुई आतंकी घटना के बाद से ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी है। संदिग्ध वाहनों की बारीकी से तलाशी लेने के बाद ही उसे शहर मेें घुसने दिया जा रहा था।
विज्ञापन


वर्जन
एमआइई चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें उच्चाधिकारियों की ओर से जिस तरह से दिशा-निर्देश मिले थे, उन्हीं के अनुसार शहर में टिकरी बार्डर व अन्य कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रखा है। इस दौरान कई वाहनों के चालान भी किए हैं। शहर में आने वाले हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शहर में न तो टीकरी बार्डर पर और न ही सेक्टर-9 बाईपास मोड़ पर नजर आई पुलिस
- जाखोदा बाईपास पर नहीं हुई कोई चेकिंग
- प्रशासनिक अधिकारियों का पुख्ता सुरक्षा का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed