{"_id":"5c97d7e4bdec2214074bf97a","slug":"131553455076-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थों के साथ अलग-अलग स्थानों से दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मादक पदार्थों के साथ अलग-अलग स्थानों से दो गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थ चरस व अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी अपराध जांच शाखा-द्वितीय बहादुरगढ़ व थाना झज्जर की टीम के हाथ लगे। अपराध जांच शाखा द्वितीय बहादुरगढ़ की टीम ने बहादुरगढ़ सिटी एरिया से नशीले पदार्थ चरस व अफीम के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। सीआईए की एक टीम बहादुरगढ़ शहर के सेक्टर-6 एरिया में तैनात थी। वहीं से एक व्यक्ति को शक के आधार पर काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ चरस व अफीम बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम धर्मराज निवासी गांव सांखोल बताया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 150 ग्राम चरस तथा 175 ग्राम अफीम बरामद की। वहीं पुलिस की एक टीम थाना झज्जर के एरिया में गश्त पर तैनात थी। यहां भी एक युवक को संदेहजनक हालत में काबू किया गया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। आरोपी की पूछताछ में पहचान नवीन निवासी गांव रिटोली जिला रोहतक के तौर पर हुई। उसके कब्जे से 70 ग्राम चरस बरामद हुई। उसके खिलाफ थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया। नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।