फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राशलवाला चौक की 15 किलोमीटर की परिधि में 18 फरवरी को बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, कल से लगेगा ठीकरी पहरा

राशलवाला चौक की 15 किलोमीटर की परिधि में 18 फरवरी को बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, कल से लगेगा ठीकरी पहरा

Wed, 14 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
राशलवाला चौक की 15 किलोमीटर की परिधि में 18 फरवरी को बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, कल से लगेगा ठीकरी पहरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जिलाधीश एवं उपायुक्त सोनल गोयल ने मंगलवार को लघु सचिवालय में बैठक कर अधिकारियों के साथ जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि 15 फरवरी को जींद में भारतीय जनता पार्टी की रैली तथा 18 फरवरी को राशलवाला चौक पर अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति द्वारा आयोजित बलिदान दिवस के मध्य नजर सभी अधिकारी आपसी समन्वय और संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि जिले में पूरी तरह कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी गांवों में 14 फरवरी से 18 फरवरी तक ठीकरी पहरा तथा राशलवाला चौक की 15 किलोमीटर की परिधि में 18 फरवरी को इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने की संस्तुति सरकार को भेजी दी है।
विज्ञापन

युवा लगाएंगे ठीकरी पहरा
गोयल ने कहा कि ग्राम पंचायत एक्ट 1994 के अंतर्गत ग्राम पंचायत अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में जानमाल की रक्षा के लिए गांव के योग्य युवाओं की ठीकरी पहरा की ड्यूटी लगाने के लिए जिम्मेदार होंगे। संबधित उपमंडल अधिकारी नागरिक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उपरोक्त आदेशों की अनुपालना करवाने के लिए जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रहेगी निगाह
बैठक में डीसी ने बताया कि प्रशासन को ज्ञात हुआ है कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा राशलवाला चौक पर 18 फरवरी को बलिदान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन की ओर से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नागरिक व पुलिस प्रशासन की ओर से सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं।


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम बेरी व बादली त्रिलोक चंद, नगराधीश अश्वनी कुमार, डीएसपी अजमेर सिंह, डीडीपीओ विशाल, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed