{"_id":"5a6e191d4f1c1b4f588b5553","slug":"121517164829-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल चल रहे शिक्षक को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैदल चल रहे शिक्षक को ट्रक ने कुचला
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैदल चल रहे शिक्षक को ट्रक ने कुचला
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
गांव काकड़ोली सरदारा निवासी शिक्षक की रविवार को ट्रक से कुचलने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव का दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी उदयभान ने बताया कि काकड़ोली निवासी शिक्षक दयाकिशन 52 वर्ष सुबह खेत में गया था। वह खेत से पैदल अपने घर लौट रहा था। इस दौरान काकड़ोली सरदारा व गांव हुक्मी के बीच ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। बाद में घटना की सूचना बाढड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया। दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।