फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एनसीआर माइनर में मिले नजफगढ़ के युवक-युवती के शव

एनसीआर माइनर में मिले नजफगढ़ के युवक-युवती के शव

Sat, 11 May 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
एनसीआर माइनर में मिले नजफगढ़ के युवक-युवती के शव
बादली। कस्बे से गुजर रही एनसीआर माइनर में युवक-युवती के शव मिले हैं। दोनों दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र के निवासी थे। दोनों वीरवार को घर से लापता हुए थे। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं। मामले की जांच के लिए बादली पुलिस की टीम दिल्ली पुलिस से संपर्क कर रही है। घटना शुक्रवार सुबह की है। ग्रामीण जब माइनर के पास घूमने के लिए गए तो माइनर किनारे दो मोबाइल फोन, चप्पले और पर्स दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अनहोनी का अंदेशा देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कागजों की जांच करने में जुट गई। कुछ ही देर में थोड़ी दूरी पर युवक का शव नजर आया। युवक के शव को बाहर निकाला गया। वहां मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान अरविंद शर्मा निवासी नजफगढ़ (दिल्ली) के तौर पर हुई। अन्य कागजात के आधार पर अरविंद के परिजनों को घटना से अवगत करवाया गया। मौके पर मिले दो मोबाइल में से एक युवती का था। उक्त मोबाइल के जरिये पुलिस ने युवती के परिजनों से भी संपर्क किया। युवती के परिजन भी बादली स्थित माइनर पर पहुंचे। अभी पुलिस युवक के शव को अस्पताल पहुंचाने में जुटी थी कि करीब 100 मीटर आगे युवती का शव भी पुलिया के पास दिखाई दिया। फिर युवती के शव को बाहर निकाला गया। मौके पर युवती के पिता पहुंच गए। युवती के पिता ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय लड़की वीरवार की दोपहर से लापता थी। पुलिस प्राथमिक तौर पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला जोड़कर देख रही है। मौके पर सुबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलवाया गया। एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि युवक और युवती के शवों का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। प्राथमिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया हैं।
विज्ञापन


एक-दूसरे को नहीं जानते परिजन
युवती के पिता बलवान के ने बताया कि वह मृतक लड़के और उसके परिजनों को नहीं जानते हैं। उन्हें नहीं मालूम की लड़की अरविंद के साथ बादली कैसे पहुंची। दोनों ही परिवार एक दूसरे से अनजान थे, जबकि दोनों नजफगढ़ के रहने वाले हैं। मौके पर परिजनों ने एक दूसरे से दूरी बनाई रखी। युवक और युवती के परिजनों ने बताया कि वीरवार की दोपहर से वह घर से लापता हुए थे। घर न पहुंचने पर चिंतित भी थे मगर उन्हें अंदेशा नहीं था कि उनके शव मिलेंगे। दोनों मोटरसाइकिल पर माइनर पहुंचे थे जो कि घटनास्थल पर मिली हैं। बताया गया है कि युवती शादीशुदा थी जबकि युवक अविवाहित था।
विज्ञापन


तीन घंटे बाद मिला युवती का शव
शुक्रवार की सुबह 10 बजे अरविंद का शव एनसीआर माइनर में मिला। चप्पलों, पर्स और मोबाइल फोन से शनाख्त की गई। वहीं पुलिस जांच में जुटी थी कि तीन घंटे बाद पुल के दूसरी ओर युवती का शव भी दिखा। हालांकि पुलिस को अंदेशा था युवती का शव भी माइनर में मिलेगा। इसी के चलते पुलिस ने युवती की तलाश भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed