फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सिपाही पर चौकीदार की पिटाई करने का आरोप

सिपाही पर चौकीदार की पिटाई करने का आरोप

Sat, 03 Feb 2018 01:57 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
सिपाही पर चौकीदार की पिटाई करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बीती रात पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कमरा खोलने को लेकर चौकीदार और एएसपी बहादुरगढ़ के गन मैन के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। फिलहाल चौकीदार पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है। उसने पुलिसकर्मी पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है, शुक्रवार शाम तक पीड़ित द्वारा बयान या शिकायत न देने के कारण किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं हो पाया है।
गांव छारा का निवासी रोमहर्ष बहादुरगढ़ में रोहतक रोड स्थित पीडब्ल्यूडी विभाग के रेस्ट हाउस में चौकीदार हैं। रोमहर्ष का कहना है कि रोजाना की तरह वह वीरवार की रात ड्यूटी पर था। रात साढ़े आठ बजे जब वह किचन में काम कर रहा था तो सादे कपड़ों में एएसपी बहादुरगढ़ का गनमैन और ड्राइवर आए। गनमैन ने धौंस दिखाकर उससे वीआईपी रूम खोलने को कहा। लेकिन उसने वीआईपी रूम खोलने के लिए उनसे परमिट लाने के लिए कहा तो दोनों ने इंकार कर दिया। इसी बात पर उनकी बहस हो गई। फिर एएसपी के गनमैन (सिपाही) ने गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। चौकीदार ने आरोप लगाया कि गनमैन ने उसका गला तक दबा दिया, तभी दूसरे चौकीदार ज्ञानीराम ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद धमकी देकर गनमैन अपने साथी ड्राइवर के साथ वहां से चला गया।
विज्ञापन

रोमहर्ष का कहना है कि इसके बाद उसने एएसपी बहादुरगढ़ को शिकायत दी। गनमैन द्वारा मारपीट करने के कारण शुक्रवार सुबह उसकी गर्दन व कान में दर्द बढ़ गया। इसके बाद उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती होने पड़ा। रोमहर्ष का कहना है कि उसे उक्त पुलिसकर्मी से खतरा है। उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले
उधर, एएसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला आया है। उक्त कर्मियों से बात की जाएगी। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed