फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हत्याकांड के गवाह की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

हत्याकांड के गवाह की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Fri, 31 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
हत्याकांड के गवाह की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी/बौंदकलां। दस साल पहले हुए हत्याकांड में गवाही देकर आरोपी को सजा दिलाने वाले सौंप निवासी एक व्यक्ति की बुधवार रात कुल्हाड़ियों व डंडों से वार कर निर्मम हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतक के भतीजे की हत्या मामले में गवाही देने पर ही आरोपी ने रंजिशन कुछ लोगों की मदद से उसकी सुनियोजित ढंग से हत्या कराई है। पुलिस के सामने परिजनों ने मुख्य साजिशकर्ता सहित तीन अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर चार नामजद व दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव सौंप निवासी सोमबीर की बुधवार रात गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या कर दी। मृतक के भाई सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह किसी काम से भिवानी गया हुआ था। देर शाम वह गांव वापस लौटा था। उसने बताया कि जब वह गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो कुछ लोग एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी व डंडों से पिटाई कर रहे थे। इस हमले में घायल को जब मैने संभाला तो वह मेरा भाई कृष्ण मिला। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मैने तुरंत मामले की सूचना परिजनों को दी और परिजन तब तक मौके पर पहुंचते मेरा भाई कृष्ण दम तोड़ चुका था। घटना की जानकारी बौंदकलां थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक का पोस्टमार्टम वीरवार सुबह चरखी दादरी सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से कराया गया। पुलिस ने सत्यवान के बयान पर मनोज, संदीप, जोगेंद्र, सोमबीर व दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

2007 में भतीजे की हत्या मामले में दी थी गवाही
मृतक के परिजनों ने बताया कि 2007 में कृष्ण के भतीजे की गांव निवासी मनोज ने हत्या कर दी थी। कृष्ण ने इस मामले में मनोज के खिलाफ गवाही दी थी और इसके चलते उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। इसके चलते मनोज कृष्ण से रंजिश रखने लगा। मृतक के परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म मामले में मनोज इस समय जेल में बंद है और वहां बैठकर ही उसने कृष्ण की हत्या की साजिश रची है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मनोज के कहने पर ही गांव के कुछ लोगों ने कृष्ण की कुल्हाड़ियों व डंडों से हत्या की है। मामले की सूचना पाकर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पहले आरोपियों ने बढ़ाया था मृतक से मेल-जोल
सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक कृष्ण के परिजनों ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों ने कुछ समय पहले ही कृष्ण से मेल-जोल बढ़ाया था। परिजनों का आरोप है कि जेल में बंद मनोज के इशारे पर ही हत्यारोपी कृष्ण के करीब आए थे और वो हत्या करने के लिए मौके की तलाश में थे। बुधवार रात उनके हाथ मौका लगा तो उन्होंने कृष्ण की हत्या कर दी। घटना में उसकी गर्दन व मुंह पर कुल्हाड़ियों से कई वार किए गए जिसके चलते कृष्ण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक के हैं दो बेटे और एक बेटी
मृतक के परिजनों ने बताया कि कृष्ण के तीन बच्चे हैं। वह खेती-बाड़ी करता था और उसके दो बेटे व एक बेटी है। वहीं, हत्याकांड के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

वर्जन::
इस संबंध में पुलिस ने चार नामजद सहित दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
-राजेंद्र कुमार, बौंदकलां थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed