फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Couple and nephew critically injured in road accident; FIR registered.

Meerut News: सड़क हादसे में दंपती और भतीजा गंभीर घायल, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Couple and nephew critically injured in road accident; FIR registered.
- बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे, ट्रैक्टर ट्रॉली ने चपेट में लेकर कुचला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली(मेरठ )। मेरठ-गढ़ मार्ग पर सड़क हादसे में एक दंपती और उनके भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। मऊ खास पुलिस चौकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर गए थे। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घायलों की पहचान ललित कुमार, उनकी पत्नी अंजलि और भतीजे अवी के रूप में हुई है। ये सभी बागडपुर, हापुड़ के निवासी हैं और मेरठ कंकरखेड़ा जा रहे थे।
ललित के भाई विकल कुमार कसाना ने मुंडाली थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मऊ खास पुलिस चौकी के पास दूसरी बाइक से भिड़ंत हुई थी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए और तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि घायल ललित के भाई ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जल्द ही ट्रैक्टर चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed