फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जमीनी विवाद में चाकुओं से हमला, घायल

जमीनी विवाद में चाकुओं से हमला, घायल

Tue, 30 Jan 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में चाकुओं से हमला, घायल
जमीन विवाद में चाकुओं से हमला, घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले के गांव झोझू कलां में कुछ लोगों ने जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर चाकुओं से हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार कुछ लोग गांव झोझू कलां निवासी भूप सिंह के घर में घुसे और उस पर चाकुओं से वार कर दिए। इस घटना में भूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे दादरी सिविल अस्पताल लेकर आए जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने मौका पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed