{"_id":"59fcc2b44f1c1b87698b9381","slug":"111509737140-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगमोहन मौत मामला: बिजली निगम व ठेकेदार पर लापरवाही का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जगमोहन मौत मामला: बिजली निगम व ठेकेदार पर लापरवाही का मामला दर्ज
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगमोहन मौत मामला: बिजली निगम और ठेकेदार पर लापरवाही का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
तिकोना पार्क के समीप बिजली का जंफर ठीक कर रहे निगम ठेकेदार के एक कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार और बिजली निगम पर लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के भाई के बयान पर की है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
शहर के कंडम और पुराने जंफर बदलने के लिए बिजली निगम ने एक कंपनी को हायर किया हुआ है। यह कंपनी अपनी लेबर के जरिए यह काम कर रही है। वीरवार को गांव डोहका हरिया निवासी जगमोहन तिकोना पार्क क्षेत्र में जंफर बदलने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लगा और अचेत हो गया। इसके तुरंत बाद साथी कर्मचारी उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई ने आरोप लगाया गया कि जगमोहन के साथ यह हादसा ठेकेदार व बिजली निगम की लापरवाही से हुआ है। मृतक के भाई ने इन पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।