फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   छह दिन से लापता युवक का सुराग नहीं

छह दिन से लापता युवक का सुराग नहीं

Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
छह दिन से लापता युवक का सुराग नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए ईमली वाली गली निवासी सुनील का छह दिन बीतने के बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों का कहना है कि बार-बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। वहीं, पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को पीड़ित परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
मूलत: बलिया (उत्तर प्रदेश का निवासी) सुनील गुप्ता (28) करीब 20 वर्ष पहले परिवार सहित बहादुरगढ़ आया था। फिलहाल पिछले कुछ समय से उसका परिवार इमली वाली गली में सत्यानारायण मंदिर के पास रह रहा है। सुनील साप्ताहिक बाजारों में सब्जी बेचने का काम करता है। गत 22 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे वह सब्जी मंडी जाने के लिए घर से निकला। मगर वापस नहीं आया। काफी देर तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तमाम संभावित स्थानों व परिचितों से पूछताछ की, मगर कुछ सुराग नहीं लगा। सुनील को लापता हुए शुक्रवार को छह दिन बीत गए। इस कारण उसी पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

एफआईआर के लिए परिजनों ने की जद्दोजहद
सुनील के चाचा उमेश गुप्ता के मुताबिक, अपने स्तर पर एक दिन तलाशने के बाद उन्होंने सोमवार को सिटी थाने में पुलिस को सूचना दे दी थी। शिकायत तो ले ली गई मगर केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद वे बुधवार और वीरवार को थाने गए, मगर एफआईआर फिर भी दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार दोपहर फिर से थाने में गए, लेकिन कार्रवाई फिर भी नहीं हुई। पुलिस कर्मियों ने एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आश्वासन दिया है। परिजनों ने कहा कि सुनील को लापता हुए शुक्रवार को छह दिन हो गए। तलाशना तो दूर अभी तो पुलिस ने शुक्रवार दोपहर तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
उधर, सिटी थाना प्रभारी ललित कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में शुक्रवार को आया है। शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही युवक को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed