फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   टीचर ने की बच्ची की पिटाई, पीजीआई में भर्ती

टीचर ने की बच्ची की पिटाई, पीजीआई में भर्ती

Fri, 26 Jan 2018 01:18 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
टीचर ने की बच्ची की पिटाई, पीजीआई में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव खरमाण के प्राइमरी स्कूल में एक अध्यापक द्वारा दूसरी कक्षा की छात्रा की पिटाई करने का मामला सामने आया है। अधिक पिटाई होने के बाद छात्रा सहमी हुई है। फिलहाल उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने टीचर पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
गांव खरमाण निवासी धीरेंद्र ने बताया कि उसके भाई भूपेंद्र की करीब छह वर्षीय पुत्री हिमांशी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। रोजाना की तरह वीरवार को भी वह स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद वह रोती हुई घर आई और उसके हाथों पर चोट के निशान थे। कमर में भी पिटाई के निशान थे। उसे चुप कराकर पूछा तो रोते हुए हिमांशी ने बताया कि टीचर ने उसकी डंडो से पिटाई की है। बेंच पर हाथ रखकर उसे बुरी तरह मारा और वह रोती रही। बाद में कई डंडे उसकी कमर में भी मारे। हिमांशी ने उन्हें बताया कि लंच के समय भी टीचर ने उसे घर नहीं आने दिया और न ही कक्षा से बाहर निकलने दिया। छुट्टी के समय टीचर तुरंत स्कूल से चला गया और उसके बाद ही वह घर आई है। हिमांशी की हालत देखकर परिजन उसे उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना सदर से मामले के जांच अधिकारी रामअवतार ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दोषी पाए जाने पर टीचर पर होगी कार्यवाही : बीईओ
खंड शिक्षा अधिकारी मदन चोपड़ा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। हेड टीचर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्वयं भी स्कूल में जाकर मामले की जांच करेंगे। जांच में अगर टीचर दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed