{"_id":"611bfcd58ebc3e42de7e5afc","slug":"cow-devotees-donated-rs-1-95-crore-to-salhawas-gaushala-jhjhar-news-rtk621201097","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोभक्तों ले साल्हावास गोशाला में एक करोड़ 95 लाख रुपये दिया दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोभक्तों ले साल्हावास गोशाला में एक करोड़ 95 लाख रुपये दिया दान
विज्ञापन
गोशाला कार्यक्रम में मौजूद सासंद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद
- फोटो : Jhjhar
साल्हावास। दानवीर बल्ला जाखड़ 36 खाप गोशाला साल्हावास में मंगलवार को तीन दिवसीय द्वितीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हवन के साथ किया गया। गोशाला के प्रधान पूर्व एसीपी राजबीर जाखड़ ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में विकास पहसोरिया, रमेश कलाहवड़िया, नरेंद्र डांगी की पार्टियों ने लोगों को रागिनी सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।
उन्होंने बताया कि गोभक्तों ने तीन दिन के आयोजन में एक करोड़ 95 लाख 49 हजार 858 रुपये दान दिया है। इसमें राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 11 लाख रुपये, झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने एक लाख रुपये, एचडी स्कूल के चेयरमैन रमेश गुलिया ने 2.5 लाख रुपये दान दिया।
पूर्व एसीपी राजबीर जाखड़ के परिवार ने लगभग पांच लाख रुपये की लागत से गोशाला का मुख्य गेट बनवाने की बात कही। एनटीपीसी झाड़ली ने गोशाला में एक करोड़ रुपये से शेड बनवाने की घोषणा व एक गाड़ी देने का आश्वासन दिया। हमायूंपुर गांव के समाजसेवी सोमबीर जाखड़ ने एक लाख एक हजार रुपये, समस्त लडायन गांव की तरफ से एक लाख 21 हजार रुपये गोशाला को दान दिया।