फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

बहादुरगढ़ के गांव सोलधा के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत

Tue, 16 Jun 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona positive
कोरोना संदिग्ध मरीज को लेकर अस्पताल पहुंची एंबुलेंस व टीम। - फोटो : Jhjhar
इलाके में कोरोना संक्रमण फैलता ही जा रहा है। क्षेत्र के गांव सोलधा के निवासी कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की रविवार रात पीजीआई रोहतक में मौत हो गई और सोमवार को बहादुरगढ़ के आठ लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब तक 141 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को चार लोगों के ठीक होकर घर लौटने के बाद 104 लोग ठीक हो चुके हैं। दो की मौत हो चुकी है और 35 फिलहाल एक्टिव मरीज हैं। दो संक्रमितों की हो मौत चुकी है।
विज्ञापन

गांव सोलधा निवासी कोरोना संक्रमित करीब 53 साल के व्यक्ति की रोहतक पीजीआई में रविवार रात मृत्यु हो गई। वह बुखार होने पर 11 जून को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल हुए थे और 12 जून को मोबाइल सैंपलिंग टीम की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उसके बाद निजी अस्पताल से उन्हें सीधे पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया था। दिल्ली में मदर डेयरी के फल-सब्जी केंद्र में काम करने वाले उक्त व्यक्ति का नौकरी के लिए निरंतर दिल्ली में आवागमन रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ऑडिट कमेटी द्वारा इस केस के संबंध में गहन जांच जा रही है। इस ग्रामीण का अंतिम संस्कार रोहतक में ही पीजीआई के निकट बनाए गए शव दाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। पीएचसी नूना माजरा के स्टाफ ने उनके परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आई 12 व 13 जून की सैंपलिंग रिपोर्ट के अनुसार बहादुरगढ़ में आठ कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। शुक्रवार 12 जून को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए नमूनों में कुल तीन केस पॉजिटिव आए। इनमें बहादुरगढ़ शहर के सुभाष नगर की एक महिला, नई बस्ती का एक पुरुष और परनाला गांव की एक महिला कोरोना संक्रमित हुई है। इन सभी का पहले एक या अधिक बार संक्रमित लोगों से संपर्क हुआ था। शनिवार 13 जून को हुई सैंपलिंग रिपोर्ट में पांच कोरोना पॉजिटिव केस आए। जिनमें दो महिलाएं व एक पुरुष सेक्टर-9 के एक ही परिवार से, एक महिला गांव जाखोदा से और शहर के लाइनपार क्षेत्र का पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-9 निवासी संक्रमितों में एक 27 साल की महिला, 48 वर्षीय पुरुष और 49 वर्षीय महिला शामिल हैं। इन तीनों ने अपना कोरोना टेस्ट 13 जून को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में करवाया था जिनकी रिपोर्ट 15 जून को पॉजिटिव आई। इन सभी को इनके घर में ही आइसोलेट किया गया है। दिल्ली में बिजनेस करने वाले इनके एक परिजन को तबीयत खराब होने पर द्वारका के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनका कोरोना टेस्ट हुआ तो 11 जून को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें मणिपाल अस्पताल द्वारका में ही आइसोलेट किया गया है।
एसपीओ है झज्जर का युवक
गांव कानोन्दा स्थित पीएचसी में कार्यरत एक महिला एएनएम भी संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने 13 जून को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में टेस्ट कराया था। उनकी जांच रिपोर्ट 15 जून को आई। लाइन पार थाना बहादुरगढ़ के तहत कार्यरत एक कर्मचारी भी संक्रमित हो गया। झज्जर निवासी यह युवक छोटूराम नगर में किराए के कमरे में अकेला रहता था और धर्म विहार स्थित आईडीबीआई एटीएम में रात्रि ड्यूटी कर रहा था। बुखार होने पर उसने 13 जून को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाया था। रिपोर्ट 15 जून को पॉजिटिव आई है।
86 लोगों की नहीं आई रिपोर्ट
जिला स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार तक जिले से 5018 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जिनमें से 163 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और 4769 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 86 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक 113 लोगों को अस्पताल में आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 35 में से 8 पेशेंट पीजीआई व एम्स में भर्ती हैं और 27 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 104 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

सीएमओ डॉ. पूनिया ने बताया कि जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट शुक्रवार को 3.3 फीसदी और रिकवरी रेट 73.8 फीसदी रहा। टेस्टिंग रेशो एक लाख लोगों पर 456 रहा। कुल 2198 लोगों की रैंडम सैंपलिंग हो चुकी है। जिले के 53465 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 5093 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 4633 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं। जबकि 460 लोग अभी फिलहाल सर्विलांस पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed