फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CM raily jhajhar, jhajhar/Bahadurgarh

विधायक, डीसी, एसपी ने लिया रैली स्थल का जायजा

Sun, 24 Jul 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
CM raily jhajhar, jhajhar/Bahadurgarh
CM - फोटो : Bureau
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रविवार को बहादुरगढ़ आगमन की तैयारियों के मद्देनजर स्थानीय विधायक नरेश कौशिक ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

विधायक नरेश कौशिक ने उपायुक्त अनिता यादव, एसपी जशनदीप सिंह, एसडीएम बहादुरगढ़ मनीषा शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को समारोह में आने वाले लोगों की समुचित व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व विधायक ने उपायुक्त के साथ बैठक कर विकासात्मक प्रोजेक्ट पर चर्चा भी की। शहर के रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में समारोह स्थल का निरीक्षण करते हुए विधायक कौशिक व उपायुक्त अनिता यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार की सुबह करीब 10 बजे परिसर में पहुंचेंगे और करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत मुख्यमंत्री जन विकास रैली को संबोधित करेंगे। रैली स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से पूरे प्रबंध किए गए हैं। महिलाओं, बुजुर्गों को किसी प्रकार से परेशानी न हो इसके लिए पंडाल मेें सेक्टर स्तर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि समारोह में आने वाले वाहनों के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था की गई है और किसी भी रूप से लोगों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान प्रशासनिक स्तर पर रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed