{"_id":"58a4aadc4f1c1bd457d8412e","slug":"clerk-change-subject-of-ba-complainy-to-cm-window","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क ने बदले बीए के विषय तो सीएम विंडो पहुंची छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लर्क ने बदले बीए के विषय तो सीएम विंडो पहुंची छात्रा
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुजाना गांव की एक छात्रा ने सीएम विंडो में दुजाना कॉलेज के क्लर्क के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता सविता पत्नी जोरावर का कहना है कि दुजाना कॉलेज की वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने जब दुजाना कॉलेज में दाखिला लिया था, तो उसने बीए प्रथम में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास और राजनीति विज्ञान विषय लिया था। लेकिन कॉलेज के क्लर्क ने द्वितीय सेमेस्टर में मेरे विषयों को मुझसे बगैर पूछे बदल दिया। जिस कारण अब उसे परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रा ने बताया कि जब इस बारे में उसने अपने पति को बताया तो रोहतक विश्वविद्यालय जाकर विषय वापस बदलवाए। जिसका अतिरिक्त भार पड़ा है।
छात्रा सविता ने बताया कि जब इस बारे में क्लर्क से बात कि गई तो वह मुझे ही दोषी ठहराने लगा और बदतमीजी से बात करने लगा। छात्रा का कहना है कि क्लर्क द्वारा विषय बदलने से उसका द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट भी रूक गया। बताया जा रहा है कि कॉलेज के क्लर्क द्वारा छात्राओं को परेशान करने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक छात्रा को इसी प्रकार से परेशान किया गया था। उस दौरान बेरी एसडीएम को लिखित में शिकायत दी गई थी और भविष्य में छात्रों को परेशान न करने की चेतावनी देकर माफ कर दिया गया था।
वर्जन
कॉलेज की छात्रा सविता के विषयों का बदलना और द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट रुकने, क्लर्क द्वारा मानसिक तौर परेशान करने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर छात्रा द्वारा लिखित में शिकायत दी जाती है तो कमेटी द्वारा मामले की जांच करवाई जाएगी और छात्रा को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
रामरती कटारिया, कार्यावाहक प्राचार्या दुजाना कॉलेज।