फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic issuse

संस्कृति को जीवित रखते हैं धार्मिक कार्यक्रम : भारद्वाज

Sun, 04 Aug 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
civic issuse
श्री अशेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। बैंड-बाजों के साथ सैकड़ों सौभाग्यशाली महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा सुनारों वाली प्याऊ से आरंभ होकर शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुई शहर की पंजाबी धर्मशाला पहुंची। दोपहर बाद आरंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पंडित मोहित भारद्वाज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जिस स्थान पर होता है, वहां भगवान स्वयं किसी न किसी रूप में मौजूद रहते हैं। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि उस स्थान की पवित्रता भी बढ़ जाती है, जहां कथा का आयोजन किया जाता है। आचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनना व सुनाना बड़े भाग्य की बात होती है। धार्मिक आयोजन जहां हमारी प्राचीन संस्कृति को जीवित रखने में सहायक होते हैं, वहीं धार्मिक आयोजनों से मन में आए बुरे विचार भी दूर होते है। पं. मोहित ने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अगर हमने तनाव से छुटकारा पाना है तो हमें धार्मिक आयोजनों का सहारा लेना ही होगा। श्रीमद्भागवत कथा के बीच-बीच में भागवताचार्य ने मधुर भजनों का भी रसपान करवाया। मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस मौके पवन वर्मा, देवेंद्र सोनी, महेंद्र वर्मा, बिजेन्द्र सेढ़ा, रोहित वर्मा, लोकेश सैनी बाले सांगवान, शंटी तलवार, संतराम प्रजापति, बिल्लु प्रजापति, सुमित कुमार कुमार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रीमद्भागवत कथा का समापन 10 अगस्त को भंडारे के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed