फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Child Marriage Liberation Rath Yatra has reached 60 villages so far

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब तक 60 गांवों में पहुंच चुकी बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Child Marriage Liberation Rath Yatra has reached 60 villages so far
10jjrp07- बाल विवाह मुक्त भारत के तहत बच्चों को जागरूक करते सदस्य। स्रोत-संस्था - फोटो : अमर उजाला
साल्हावास। बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा ने झज्जर शहर के साथ-साथ गांव में भी जागरूकता अभियान चलाया। बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा अब तक 60 गांवों में पहुंच चुकी है और हजारों लोगों को बाल विवाह रोकथाम हेतु प्रेरित कर चुकी है। मंगलवार को यह बाल विवाह मुक्ति रथ अकेहड़ी मदनपुर, बिरर, लडायन और हुमायूंपुर पहुंची। अकेहड़ी मदनपुर की सरपंच अनीता ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद करें। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गीतांजलि ने कहा कि यह रथ यात्रा लोगों की सोच में बदलाव लाने का कार्य करेगी। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संदीप, हुमायूंपुर सरपंच बेबी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article