फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   chhuchhakwas village Jhajhar, Accident Jhajhar, Jhajhar

छुछकवास के पास ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, भाई-बहन की मौत

Thu, 09 Feb 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Thu, 09 Feb 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
chhuchhakwas village Jhajhar, Accident Jhajhar, Jhajhar
accident - फोटो : Bureau

छुछकवास गांव के बीडीएम कॉलेज के नजदीक ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में रिश्ते में भाई-बहन की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा कार को खिड़कियों को तोड़कर कार सवारों को निकाल लिया गया था, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम वीरवार को सुबह होगा।

विज्ञापन

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुुधवार को करीब साढे़ 4 बजे गुरुग्राम जिले के गांव राठीवास निवासी युवक धीरज व उसकी ममेेरी बहन प्रीति निवासी रासीवास (रेवाड़ी) कार में सवार होकर छुछकवास गांव जा रहे थे। गांव में पहुंचने से पूर्व ही बीडीएम कॉलेज के पास उनकी कार की टक्कर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से हो गई, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार के दरवाजे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। वहीं, मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम वीरवार को हो पाएगा।
विज्ञापन

11 फरवरी को होनी थी युवक की शादी
दिल्ली मैट्रो में कार्यरत मृतक धीरज और उसके भाई की शादी 11 फरवरी को गुड़गांव जिले के गांव हरचंदपुरा की दो सगी बहनों के साथ होनी थी। शादी समारोह में अपनी बहनों को शरीक करने के लिए धीरज बुधवार को अपने घर से निकला था। ममेरी बहन प्रीति को रासीवास गांव से लेने के बाद व अपनी सगी बहन को उसकी ससुराल छुछकवास से लेने के लिए जा रहा था। जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी जयपान ने बताया कि परिजनों के बयान पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम वीरवार को हो पाएगा, जिसके बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed