फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Celebrate the New Year responsibly: DCP

नए साल का जश्न संभलकर मनाएं : डीसीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the New Year responsibly: DCP
फोटो 55 : बहादुरगढ़ में वाहनों की चेकिंग करते पुलिस कर्मचारी । संवाद - फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। नए साल के जश्न को लेकर बहादुरगढ़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी को नए साल का स्वागत उत्साह के साथ-साथ जिम्मेदारी से करें। जरा-सी लापरवाही सीधे हवालात तक पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि इलाके में कुल 70 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। ये पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और बॉर्डर पर मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसीपी ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग न करने, तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन न चलाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में चालान के साथ-साथ गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ने कहा जश्न मनाइए, लेकिन कानून का पालन करते हुए। नए साल को देखते हुए टिकरी बॉर्डर और झाड़ौदा बॉर्डर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed