फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cancer...If there is a family history then get the member of 30 years of age checked

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंसर ...पारिवारिक इतिहास है तो 30 साल के सदस्य की जांच जरूर कराएं

Sat, 03 Feb 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 03 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cancer...If there is a family history then get the member of 30 years of age checked
बादली। विश्व में कैंसर दिवस मनाया जा रहा है लेकिन कैंसर रोगियों का बढ़ना चिंता का विषय है। बाढ़सा गांव में विश्व स्तरीय कैंसर संस्थान में 710 बैड की सुविधा शुरू होनी है जिसमें अभी 210 बैड की शुरू हो चुकी है। यहां रोगियों का उपचार किया जा रहा है। संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅक्टर आकाश झा के अनुसार फैमिली हिस्ट्री है तो परिवार के अन्य सदस्यों में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है इसलिए परिवार के 30 साल से अधिक उम्र के सदस्यों की जांच करानी चाहिए। जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है वो साल में एक बार जरूर स्क्रीनिंग करवाएं।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि पिछले दिनों संस्थान में प्रोस्टेट-स्पेसिफिक मेम्ब्रेन एंटीजन (पीएसएमए) पीईटी-सीटी स्कैन प्रोस्टेट कैंसर के लिए एक नवीन इमेजिंग परीक्षण किया गया है जो कि कैंसर रोगियों के लिए कारगर साबित हो रहा है। पीएसएमए पीईटी स्कैन एक नवीन इमेजिंग परीक्षण प्रकार है जिसमें हाल ही में प्रोस्टेट कैंसर का पता चला है और आपके डॉक्टर को यह संदेह है कि यह कैंसर आपके शरीर के अन्य भागों में फैल गया है, तो वे आपको पीएसएमए पीईटी-सीटी स्कैन का सुझाव दे सकते हैं। बाढ़सा स्थित कैंसर संस्थान में ऐसे परिवार के सदस्यों की जांच शुरू हो गई और परिवार के सदस्य नियमति तौर पर जांच का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन


फेफड़े और ब्रेस्ट कैंसर
चिकित्सक बबिता कटारिया के अनुसार महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर आनुवांशिक और किसी बीमारी में लापरवाही का बरतना है जबकि पुरुषों में धूम्रपान और शराब पीने से कैंसर का जन्म होता है। परिवार के सदस्य को कैंसर होने की स्थिति में परिवार के अन्य लोगों को नियमित सलाह देने का काम भी बाढ़सा संस्थान में शुरू हो गया है जिसमें पुरुष व महिलाओं पर विशेष फोकस किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छूने से नहीं फैलता कैंसर
डाक्टर अर्पणा ने रोगियों के परिवार के लोगों को सलाह दी है कि हाथ लगाने या छूने से कैंसर कभी नहीं फैलता है औरसिर्फ टिश्यू या फिर अंग प्रत्यारोपण के मामले में ही आशंका रहती है। संस्थान में रोगियों और पीडि़त परिवार के सदस्यों को बताया जा रहा है कि शरीर के कैंसर के जन्म लेने का कैंसर एक बड़ा कारण है। ऐसे में शराब और धूम्रपान पर नियंत्रण करके कैंसर से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed