फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Can be Dehli-Haryana border cross only paas holder.

केवल पास होल्डर ही पार कर सकते हैं दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर

Sun, 05 Apr 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Can be Dehli-Haryana border cross only paas holder.
बहादुरगढ़। कोरोना वायरस का प्रकोप फैलने से रोकने के उपायों के तहत बंद दिल्ली हरियाणा के सभी बॉर्डर बंद हैं। दोनों राज्यों की सीमा पार करने के लिए आधिकारिक अनुमति पत्र की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली की सभी सीमाएं सील हैं। बहादुरगढ़ से सटे टीकरी बॉर्डर पर बनी चेकपोस्ट पर परिचय पत्र देखकर ही प्रवेश दिया जा रहा है। केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद अंतरराज्यीय सीमाओं को बंद करने के बाद सभी वाहनों की जांच और अनुमति होने पर ही आने देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर चेक पोस्ट पर प्रत्येक वाहन की एंट्री दस्तावेजों की जांच के बाद ही दी जा रही है। गैर जरूरी घूमते पाए जाने पर चालान करने के अलावा वाहन जब्त भी किए जा रहे हैं। केवल पास धारियों को सीमा से इधर-उधर जाने दिया जा रहा है। हरियाणा के अलावा दिल्ली पुलिस की ओर से हर आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस या बहादुरगढ़ पुलिस की ओर से जांच के बाद ही वाहनों को अपनी सीमाओं में प्रवेश दिया जा रहा है। डीआईजी अशोक कुमार और बहादुरगढ़ के डीएसपी समेत दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारी भी सीमा पर प्रतिदिन जायजा लेते हैं। जांच के दौरान इमरजेंसी सेवा में लगे वाहनों, सक्षम अधिकारी की ओर जारी पास व बीमार व्यक्तियों को ही सीमा में प्रवेश कर सकते हैं। अब हरियाणा से इक्का-दुक्का प्रवासी श्रमिक ही दिल्ली की तरफ जाने की कोशिश करता है। लेकिन ऐसे प्रवासियों को बहादुरगढ़ के किसी शेल्टर होम भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed