{"_id":"641ca9eccc3db40bfe0c9224","slug":"brother-in-law-threatened-to-kill-the-factory-operator-jhjhar-news-c-17-1-101992-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फैक्टरी संचालक को साले ने दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फैक्टरी संचालक को साले ने दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में दिल्ली टेक्निकल कैंपस (डीटीसी) संस्थान के विवाद को लेकर उसके चेयरमैन ने अपने जीजा (यहां की एक फुटवियर फैक्टरी के संचालक) को जान से मारने की धमकी दी है।
फोन करके साले ने फैक्टरी संचालक जीजा को कहा कि आज तेरा काम कर देंगे और फिर तेरे बच्चों को खत्म कर देंगे। इतना ही नहीं उसने फोन पर गाली-गलौज भी किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ फुटवियर पार्क एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान और प्रेम नगर निवासी नरेंद्र छिकारा ने बताया कि वह बुधवार शाम को नया गांव चौक बाईपास से झज्जर रोड की तरफ आ रहे थे। उसी समय उसके फोन पर उसके साले दिल्ली के गांव रनहोला निवासी प्रवीण कुमार का फोन आया। उसने उसे धमकी दी। साथ ही उसके बच्चों को भी खत्म करने की धमकी दी। उसने मोबाइल फोन की रिकाॅर्डिंग लेकर इसकी शिकायत थाना सदर की एचएल सिटी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में प्रवीण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नया गांव स्थित डीटीसी संस्थान को लेकर नरेंद्र छिकारा ने शिकायत दी थी, जिसकी वजह से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने संस्थान को आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए नो एडमिशन की श्रेणी में डाल दिया था। इसके बाद यहां चल रहे अवैध निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व जिला नगर योजनाकार की टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर काम रुकवा दिया था और नोटिस भी दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।