{"_id":"6aa67f6c63fa7c442f087640","slug":"brg-runners-hoist-flag-in-dwarka-half-marathon-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-127141-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: द्वारका हाफ मैराथन में बीआरजी धावकों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: द्वारका हाफ मैराथन में बीआरजी धावकों ने लहराया परचम
Sun, 13 Sep 2026 04:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 82 : द्वारका हाफ मैराथन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
-10 किलोमीटर ओपन वर्ग में सूरज सिंह बिष्ट ने पाया पहला स्थान
द्वारका में आयोजित 14वीं हाफ मैराथन एवं चैरिटी रन में 1500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। द्वारका में आयोजित 14वीं द्वारका हाफ मैराथन एवं चैरिटी रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु और दूरी वर्गों में कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में करीब 1500 धावकों ने 21, 15, 10 और 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। इनमें बीआरजी के करीब 100 धावक शामिल रहे।
ग्रुप संस्थापक दीपक छिल्लर ने बताया कि 10 किलोमीटर ओपन वर्ग में सूरज सिंह बिष्ट ने प्रथम और अंकित त्यागी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 30+ से अधिक आयु वर्ग में सोहन पाल प्रथम रहे, जबकि 40+ वर्ग में गुलाब सिंह ने पहला और शलभ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला 30+ वर्ग में प्रीति ने प्रथम स्थान हासिल किया।
15 किलोमीटर 60+ वर्ग में कृष्णा राणा और 21 किलोमीटर 60+ वर्ग में अशोक कुमार शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 5 किलोमीटर ओपन वर्ग में राजेश स्वामी दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, 5 किलोमीटर 50+ वर्ग में नरेंद्र लाठवाल और 40+ वर्ग में किरण नरूला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 किलोमीटर 70+ वर्ग में सुनील सिकरी ने भी हिस्सा लेकर उम्र को मात देने का प्रेरक संदेश दिया।
विज्ञापन
आयोजकों ने बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर और समूह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। छिल्लर ने सभी विजेता और प्रतिभागी धावकों को बधाई देते हुए कहा कि बीआरजी केवल दौड़ने का समूह नहीं, बल्कि फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला परिवार है। समूह की ओर से ‘मिशन फिट बहादुरगढ़’ और ‘रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज’ का संदेश भी लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।