फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Brainstorming took place regarding the development of Bahadurgarh

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के विकास को लेकर हुआ मंथन

Sun, 10 Sep 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming took place regarding the development of Bahadurgarh
बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने बहादुरगढ़ विधानसभा के भाजपा के चारों मंडल अध्यक्षों के साथ यहां के विकास कार्यों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान जहां उन्होंने मिशन 2024 को लेकर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने बहादुरगढ़ शहरी मंडल अध्यक्ष कृष्णचंद्र के निवास पर अटल मंडल अध्यक्ष सचेत कुमार, कानौंदा मंडल अध्यक्ष सत्यवान छिकारा, मांडोठी मंडल अध्यक्ष सोनू मान के साथ बैठक कर बहादुरगढ़ विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। साथ में अधिकारियों का आमजन के प्रति किस तरह का रवैया रहता है उसको लेकर भी बातचीत की। उन्होंने अध्यक्षों से पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जहां जोर दिया। वहीं केन्द्र व हरियाणा की भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे इसको लेकर भी चर्चा की। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से कहा कि वे नये मतदाताओं को भी पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 को लेकर भाजपा नेता व कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाकर पार्टी की नीतियों से उन्हें अवगत करायें। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी। इसके लिए आमजन के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश-प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए उन्हें जोड़ने का कार्य करें। वीरेंद्र बढ़खालसा ने कहा कि भाजपा का विशाल व मजबूत संगठन वर्ष 2024 में फिर से देश-प्रदेश में कमल खिलाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed