{"_id":"66ecbb0480203f90de0a5d29","slug":"bjps-resolution-letter-is-just-a-show-rao-dansingh-bahadurgarh-news-c-203-1-sroh1012-112212-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का संकल्प पत्र सिर्फ एक दिखावा है : राव दानसिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का संकल्प पत्र सिर्फ एक दिखावा है : राव दानसिंह
Fri, 20 Sep 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव माजरा खुर्द के ग्रामीणों की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी राव दानसिंह के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों की ओर से राव दानसिंह के वजन के हिसाब से 70 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके बाद राव दानसिंह की ओर से गांव सिसोठ, भगड़ाना, धोली जाखड़ी, जाट, भुरजट, आदलपुर व शहर के मोहल्ला बास को दौरा किया।
राव दानसिंह ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र नाम का बदलकर इसको भाजपा की 10 साल की नाकामी के लिए जनता से माफीनामा कहा जाना चाहिए। भाजपा का संकल्प पत्र सिर्फ एक दिखावा है। प्रदेश की जनता भाजपा के 10 वर्ष के कार्यकाल से परेशान हो चुकी है। जनता एक बार फिर से कांग्रेस सरकार को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी महिलाओं (18-60 आयु) को 2000 रुपये प्रति माह देगी।
500 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जाएगा। बुजुर्गों, दिव्यांगों व विधवाओं को 6 हजार रुपये पेंशन देगी। कर्मचारियों को ओपीएस और सरकारी विभागों में दो लाख पक्की भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा कांग्रेस की सरकार बनने पर हरियाणा को नशा मुक्त बनाया जाएगा। 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज (चिरंजीवी योजना) शुरू की जाएगी।