फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP is realizing the dreams of Dr. Shyama Prasad: Chairperson

डॉ. श्यामा प्रसाद के सपनों को साकार कर रही है भाजपा : चेयरपर्सन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP is realizing the dreams of Dr. Shyama Prasad: Chairperson
-फोटो 56 : बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए चेयरपर्सन सरोज राठी व कार्य
-फोटो 56
विज्ञापन

-चेयरपर्सन सरोज राठी व कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस पर किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड स्थित पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी के कार्यालय पर नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने कार्यकर्ताओं के साथ बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के करोड़ों सदस्य आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्र हित की भावना का प्रचार प्रसार कर उनके सपनों को साकार कर करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक राष्ट्र दो विधान एक राष्ट्र दो झंडे के खिलाफ थे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक देश-एक कानून के समर्थक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मुखर्जी इस धारणा के प्रबल समर्थक थे कि सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक हैं। इसलिए धर्म के आधार पर वे विभाजन के कट्टर विरोधी थे। वे मानते थे कि विभाजन संबंधी उत्पन्न हुई परिस्थिति ऐतिहासिक और सामाजिक कारणों से थी। वे मानते थे कि आधारभूत सत्य यह है कि हम सब एक हैं।
हममें कोई अंतर नहीं है। हम सब एक ही रक्त के हैं। एक ही भाषा, एक ही संस्कृति और एक ही हमारी विरासत है। इसलिए एक देश, एक विधान, एक झंडा व एक देश एक कानून स्थापित होना चाहिए।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मखर्जी को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से सत्ता को सेवा मानकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अंत्योदय की भावना को धरातल पर साकार करते हुए समाज की अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को लाभकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है।

इस मौके पर पार्षद राजेश तंवर, भरत सिंह, सतीश शर्मा, रमेश कुमार, लीला देसवाल, संदीप सैनी, मनमोहित गुप्ता, सुमित बराही, प्रभु सिंह ने भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed