{"_id":"58bc60f74f1c1b056de7ecc6","slug":"before-the-arrival-of-the-minister-of-agriculture-jats-waving-black-flags-slogans-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री के आने से पहले जाटों ने लहराए काले झंडे, नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री के आने से पहले जाटों ने लहराए काले झंडे, नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। धरने पर पहुंचकर समर्थन न करने वाले जाट नेताओं के बहिष्कार के ऐलान का असर रविवार को झज्जर में दिखाई दिया। जाटों को जैसे ही पता लगा कि कृषि मंत्री ओपी धनखड़ अंबेडकर चौक पर किसी निजी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए पहुंच रहे हैं तो करीब 20 लोग वहां पर पहुंच गए। जब प्रशासन को इसकी भनक लगी तो एसडीएम ने इन लोगों से बात की। प्रशासनिक अधिकारियों ने मान-मनौव्वल कर इनको वहां से हटाने के लिए मना तो लिया लेकिन इन लोगों ने भी साफ कर दिया कि वे एक बार काले झंडे तो जरूर लहराएंगे। इसके बाद इन लोगों ने अंबेडकर चौक पर काले झंडे लहराए और जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद ये लोग धरने पर लौट गए।
भारी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल
काले झंडों के साथ जाटों के पहुंचने की सूचना के चलते डीएसपी राजीव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। हालांकि कृषि मंत्री ओपी धनखड़ कार्यक्रम में केवल 10 मिनट के लिए आए थे। लेकिन प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरे बंदोबस्त कर रखे थे।