{"_id":"5f9404048ebc3e9bfb4880a3","slug":"barlley-report-jhjhar-news-rtk5797811160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी पहुंचा सुरसी लगा बाजरा, एजेंसी ने खरीदने से किया इनकार, आढ़ती को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी पहुंचा सुरसी लगा बाजरा, एजेंसी ने खरीदने से किया इनकार, आढ़ती को नोटिस
विज्ञापन
खराब हुए बाजरे का सैंपल लेते खरीद एजेंसी के अधिकारी।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। खराब बाजरे का मंडियों व गोदाम में पहुंचने का मामला रुकने के नाम नहीं ले रहा है। बार-बार खरीद एजेंसियों की तरफ से खराब व सुरसी लगे बाजरे को गोदाम व अनाज मंडियों से वापस भेजा जा रहा है। दो बार ढाकला की अनाज मंडी से आए सुरसी लगे हुए बाजरे को गोदाम से वापस भेजा जा चुका है। उसके बावजूद शुक्रवार को झज्जर की अनाज मंडी में भी एक किसान सुरसी लगा हुआ बाजरा लेकर पहुंचा। आढ़ती की दुकान पर बाजरा डालकर किसान वापस चला गया। शाम के समय जब खरीद एजेंसी के अधिकारी व कर्मचारी बोली के लिए पहुंचे तो बाजरे में सुरसी लगी हुई मिली। उसके बाद बाजरे को रिजेक्ट कर दिया गया और आढ़ती को फटकार भी लगाई। वहीं बाजरे के सैंपल भी लिये गए हैं। बाद में किसान को बुलाकर बाजरा वापस भिजवाया गया है। वहीं खरीद एजेंसी की तरफ से आढ़ती को नोटिस दिया गया है और आगामी कार्रवाई के लिए प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भी लिखा गया है।
- झज्जर जिला में अब तक 22559 मिट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है। वहीं 15554 मिट्रिक टन बाजरे का उठान खरीद केंद्रों से हो चुका है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा ने बताया कि मातनहेल खरीद केंद्र में अब तक 5511 मिट्रिक टन, झज्जर में 5353 मिट्रिक टन, ढाकला में 2715 मिट्रिक टन, बेरी खरीद केंद्र पर 3805 मिट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी खरीद केंद्र पर 827 मिट्रिक टन, छारा में 1630 मिट्रिक टन, माजरा दूबलधन खरीद केंद्र में अब तक 2037 मिट्रिक टन, बादली खरीद केंद्र पर 398 मिट्रिक टन तथा पाटोदा खरीद केंद्र पर 283 मिट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है और संबंधित एजेंसियों द्वारा जिला में अब तक कुल 22559 मिट्रिक टन बाजरा खरीदा गया है।
- 15554 एमटी बाजरे का हुआ उठान
उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 15554 मिट्रिक टन बाजरे का उठान हुआ है। उन्होंने बताया कि मातनहेल खरीद केंद्र से अब तक 3800 मिट्रिक टन, झज्जर में 3610 मिट्रिक टन, ढाकला में 1612 मिट्रिक टन, बेरी खरीद केंद्र से 2626 मिट्रिक टन, बहादुरगढ़ खरीद केंद्र से 771 मिट्रिक टन, छारा में 1343 मिट्रिक टन, दूबलधन खरीद केंद्र पर 1428 मिट्रिक टन, बादली खरीद केंद्र से 254 मिट्रिक टन तथा पाटौदा खरीद केंद्र से 90 मिट्रिक टन बाजरे का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
बाजरा पुराना नहीं हैं। निकालने के बाद किसान ने गेहूं के ठेके के पास उसे खुला डाल दिया। गेहूं में सुरसी होने के कारण वह बाजरे में भी लग गई। जिसकी वजह से बाजरा खराब हो गया है। किसान को बुलाकर इसे वापस भेजा जा रहा है।
- हेमचंद्र, आढ़ती।
बाजरे की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। इस लिए बाजरे को नहीं खरीदा गया है। उसे रिजेक्ट कर दिया गया है। आढ़ती को नोटिस देने के साथ-साथ आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।
- जयसिंह, मैनेजर, खरीद एजेंसी, अनाज मंडी, झज्जर।