{"_id":"58bdb32a4f1c1b6d43dc48ed","slug":"banned-drugs-found-in-raid-medical-stores-sealed-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में मिली प्रतिबंधित दवाइयां, मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे में मिली प्रतिबंधित दवाइयां, मेडिकल स्टोर सील
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर के चौपटा मोहल्ला स्थित एक मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान स्टोर से विभाग की टीम को प्रतिबंधित दवाएं मिली। इस पर विभाग की टीम ने उक्त मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया।
शहर में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की रोकथाम के लिए ड्रग्स विभाग समय-समय पर मेडिकल स्टोर आदि पर छापामार कार्रवाई करता है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां खुलेआम बिकती हैं। नशीली दवाओं के कारोबार को खत्म करने के सिलसिले में ही सोमवार को चौपटा बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग की टीम ने छापा मारकर नशीली दवाइयां, इंजेक्शन और टैबलेट बरामद करके मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। सोमवार को दोपहर बाद ड्रग विभाग की टीम चौपटा बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची। टीम के साथ सीआईए स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे। ड्रग कंटोल इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की छापामारी में स्टोर से करीब 25 कोरेक्स, 15 इंजेक्शन, 75 एल्प्राजोलम टैबलेट और अन्य नशीली दवाईयां बरामद की। विभाग की कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया।
वर्जन
गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दुकान में प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं। इस पर कार्रवाई के लिए सीआईए के साथ मिलकर छापामारी के लिए टीम का गठन किया और छापामारी की। उक्त दुकान से करीब आठ प्रकार की प्रतिबंधित दवाईयां बरामद की गई। दुकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
डा. संदीप हुड्डा, ड्रग्स इंस्पेक्टर झज्जर।