{"_id":"f7bbf353f48dbed6bc712cd12d5ed3a3","slug":"bahadurgarh-fritters-and-barfi-shoppers-business-excellence-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के पकौड़ों व बर्फी के दुकानदारों को बिजनेस एक्सेलेंस अवार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के पकौड़ों व बर्फी के दुकानदारों को बिजनेस एक्सेलेंस अवार्ड
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
यहां के मशहूर बिल्लू दे पकौड़े व सरदार की बर्फी ने दिल्ली में भी अपनी विशेष पहचान बनाई। बहादुरगढ़ के पकौड़े व बर्फी बनाने वाले दो दुकानदारों को बिजनेस एक्सेलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
दोनों दुकानदार इस सम्मान को पाकर गद्गद् हैं। बिजनेस एक्सेलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन मेटास क्लब की ओर से दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित रेडिसन होटल में हुआ।
इसमें देशभर से कई ब्रांडों के संचालकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भिवानी से सांसद धर्मबीर सिंह व दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता ने अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन
बता दें कि बहादुरगढ़ के मशहूर पकौड़ों और सरदार की बर्फी का लगभग देश के हर कोने से लोगों ने स्वाद चखा है। क्वालिटी व स्वाद को लेकर दोनों चीजों ने अपनी विशेष पहचान बनाई है।
पकौड़ों के लिए दुकानदार अमित व सचिन दुआ को और बर्फी के लिए सरदार के दामाद हरीश कुमार गुगलानी को यह बिजनेस एक्सेलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
पकौड़ों व बर्फी की ये दुकानें करीब 65 साल से अपनी छाप छोड़ रही हैं। कई बड़े राजनीतिज्ञों के अलावा फिल्म स्टार, उद्यमियों व विदेशी सैलानियों ने बहादुरगढ़ में आकर इनका जायका लिया है।
आम लोग तो इनके स्वाद के दीवाने हैं। सर्दी में पकौड़े और त्यौहार के मौके पर बर्फी लेने के लिए ग्राहकों को लाइन में लगना पड़ता है।