{"_id":"65d665734d3275f8cc00ea66","slug":"baba-khatu-shyams-nishan-yatra-started-with-much-fanfare-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105676-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा
Thu, 22 Feb 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झाड़ोदा कलां स्थित सत्यमपुरम कॉलोनी में खाटू श्याम मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। बुधवार को बाबा खाटू श्याम की शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक सतीश प्रधान ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर की तरफ से दो दिन का कार्यक्रम किया गया था। जिसमें पहले दिन भजन संध्या व दूसरे दिन शोभा यात्रा व भंडारे का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा हरिदास मंदिर से आरंभ होकर सत्यमपुरम झाड़ोदा कॉलोनी पहुंची। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई निशान यात्रा में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। खाटू श्याम के नारे लगाए गए। भक्ति गीतों और नगाड़ों पर युवतियां थिरक रही थी। जागरण में कलाकार पवन कौशिक सिद्दीपुर रहे। इस मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, नजफगढ़ के विधायक एवं आप सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत, निगम पार्षद अमित खरकड़ी, पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान, सुनील वशिष्ठ, जेपी डागर, छोटेलाल, जैंपी डागर, रामकरण, राजेश डागर, रामकुंवार, संजय गिरधर, संजय राठी, अजीत खरकड़ी, सूरज गहलोत, द्वारका डीसीपी अंकित सिंह मौजूद रहे।
-