फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Auto driver and partner held hostage for two days

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑटो चालक और साथी ने दो दिन तक बंधक बनाया

Fri, 24 Mar 2023 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Auto driver and partner held hostage for two days
बहादुरगढ़। झज्जर में किराये पर रहने वाले झांसी उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति को बहादुरगढ़ में रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए ऑटो में लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। ऑटो चालक ने अपने एक साथी के साथ उसे कुछ दूरी पर ले जाकर न केवल मारपीट की बल्कि उसका सारा सामान व 6 हजार रुपये भी छीन लिए। दो दिन तक बंधक बनाने के बाद उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

झांसी उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर के गांव गिलटोरा निवासी हाकीम सिंह पुत्र देशराज ने बताया कि वह झज्जर के वार्ड दो के पालिका बाजार में जसवंत सैनी के मकान में किराये पर रहता है। गत 17 मार्च को रात आठ बजे बहादुरगढ़ के निकला था। करीब नौ बजे बहादुरगढ़ पहुंच गया। प्राइवेट बस चालक ने उसे बस अड्डे से पहले रेलवे रोड के पास उतार दिया। वहां पर एक ऑटो खड़ी थी। उसने ऑटो चालक से रेलवे स्टेशन जाने के लिए पूछा तो उसने एक और आदमी को उसके साथ बैठा लिया। ऑटो चालक रेलवे रोड की बजाय किसी दूसरे रोड पर ले गया। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने ऑटो रोका। एक ने उसके हाथ पकड़ लिए और उसे मारना शुरू कर दिया। दोनों ने उसके मुंह पर मारे, जिससे वह बेहोश हो गया। उन्होंने 6 हजार रुपये की नकदी, कपड़े, जूते, चार हजार की दवाइयां, मोबाइल फोन, एलआईसी का बांड, लाइसेंस, एटीएम कार्ड व अन्य कीमती सामान छीन लिया। उसे 17 व 18 को बंधक बनाकर रखा। 19 को उसे सुबह बेहोशी की हालत में रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर चले गए। उसे होश आया तो वह स्टेशन पहुंचा। 20 मार्च को वह थाना शहर में पहुंचा और आपबीती बताई। पुलिस ने उसे 100 रुपये दिए और कहा, झज्जर चले जाओ और उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। फिर उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की तो थाना शहर पुलिस ने अब अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अशोक कुमार, थाना शहर प्रभारी ने बताया िक शिकायतकर्ता पुलिस के पास पहुंचा था। तुरंत ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। जल्द ही आरोपियों को सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed