फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   atm chandged 23 thousands go

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 23 हजार

Wed, 10 Feb 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़ Updated Wed, 10 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
atm chandged 23 thousands go
एटीएम से पैसे निकालने गए बी-टेक छात्र के साथ एक शातिर युवक ने धोखाधड़ी करते हुए खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए। जब मोबाइल पर मैसेज आया तो इसके बाद उसे इसकी भनक लगी। जिसके बाद उसका पिता बैंक में पहुंचा और सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन



जटवाड़ा की लंबी लगी के पास रहने वाले महेंद्रपाल गुप्ता का बेटा प्रसून गुप्ता गुड़गांव स्थित फर्रुखनगर के एक कॉलेज से बी-टेक कर रहा है। प्रसून नेहरू पार्क के एटीएम से 20 हजार रुपये निकालने के लिए गया था। जैसे ही वह एटीएम के अंदर गया तो एक युवक भी उसी दौरान अंदर जा घुसा। प्रसून द्वारा यहां से 20 हजार रुपये निकाले तो उक्त युवक ने उसे अपने जाल में फंसाते हुए बातों ही बातों में रुपयों की स्टेटमेंट निकालने के बहाने से उसका एटीएम बदल लिया। जब प्रसून 20 हजार की नकदी लेकर घर पहुंचा तो उसके पास 23 हजार रुपये और निकाले जाने का मैसेज आया। उसने अपने पिता को आपबीती बताई। जिसके बाद वे बैंक व पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे। छात्रा के साथ हुई इस धोखाधड़ी को लेकर उसके पिता ने उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। साथ में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed