फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Application process started after noon due to technical snag

सुबह सर्वर में आई तकनीकी खामी, दोपहर बाद शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Mon, 16 Aug 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Application process started after noon due to technical snag
राजकीय नेहरू महाविद्यालय। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। सर्वर में तकनीकी खामी आने के कारण सोमवार सुबह आवेदन नहीं हो सके। दोपहर बाद आवेदन प्रक्रिया सामान्य रूप से शुरू हो गई है। राजकीय नेहरू कॉलेज में 1180 सीटों के लिए छात्र आवेदन करेंगे। जिला मुख्यालय पर तीन कॉलेज हैं। इनमें नेहरू कॉलेज के अलावा महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय व इंदिरा प्रिय दर्शनी कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन का पोर्टल खोलने के बाद पिछली बार की तरह एडमिशन ऑनलाइन शुरू हुए हैं। एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को किसी कॉलेज में जाने की जरूरत नहीं है। उनको उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट डीएचईएडमिशन.एनआईसी.इन पर आवेदन करना होगा। विद्यार्थी 26 अगस्त तक एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच 18 से 28 अगस्त तक होगी। यदि किसी विद्यार्थी के दस्तावेज में कोई कमी पाई गई तो उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश भेज दिया जाएगा। विद्यार्थी को निर्धारित समय सीमा के अंदर उस कमी को दूर करके अपना दस्तावेज दोबारा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। सभी कॉलेज आवेदन पत्रों की ऑनलाइन जांच करेंगे लेकिन विद्यार्थी ने अपने फॉर्म में जिस कॉलेज की फर्स्ट च्वॉइस भरी हैं, उस फॉर्म की जांच उसी कॉलेज में होगी।
विज्ञापन

- पहली मेरिट लिस्ट 2 सितंबर को आएगी
पहली मेरिट लिस्ट 2 सितंबर को जारी होगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा। वे 6 सितंबर तक फीस भर सकेंगे। फीस भी केवल ऑनलाइन ही जमा होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 08 सितंबर को जारी होगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा वे 11 सितंबर तक फीस जमा करा सकेंगे। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में विभिन्न स्नातक कक्षाओं की कुल 1180 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सुबह के समय सर्वर में तकनीकी खामी की वजह से कुछ समय परेशानी आई थी। उसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। - डॉ अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, राजकीय नेहरू कॉलेज, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed