{"_id":"6941c098b7d1680a19055097","slug":"ankit-tahlan-has-qualified-for-the-national-level-in-four-shooting-categories-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119575-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अंकित तहलान ने शूटिंग के चार वर्गों में किया नेशनल क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अंकित तहलान ने शूटिंग के चार वर्गों में किया नेशनल क्वालीफाई
विज्ञापन
-फोटो 52 : अंकित तहलान।
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव जसौर खेड़ी निवासी अंकित तहलान ने 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल में यूथ, सब यूथ, जूनियर और सीनियर चारों कैटेगरी में नेशनल क्वालीफाई कर लिया है। अंकित खरखौदा के खुरमपुर के बुद्धा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र हैं।
यह प्रतियोगिता 11 दिसंबर से मध्य प्रदेश शूटिंग एकेडमी भोपाल में शुरू हुई है जो 2 जनवरी 2026 तक चलेगी। प्रतियोगिता में अंकित ने 595.5 का उत्कृष्ट स्कोर हासिल किया जिसके चलते उनका चयन आगामी जनवरी माह में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के ट्रॉयल के लिए भी हो गया है।
अंकित की इस सफलता से परिवार और गांव में जश्न का माहौल है। अंकित पिछले 11 महीनों से अभिनव शूटिंग एकेडमी बहादुरगढ़ में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनसे भविष्य में और बड़ी सफलताओं की उम्मीद है। अंकित जनवरी महीने में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।