{"_id":"c95dc93a5399959b35a4bff6cda2fce9","slug":"agriculture-minister-says-no-comment-on-mp-s-quote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद चोपड़ा के बयान पर कृषि मंत्री ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद चोपड़ा के बयान पर कृषि मंत्री ने साधी चुप्पी
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
Updated Sun, 07 Jun 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल से सांसद अश्विनी चोपड़ा द्वारा चार रोज पूर्व दिए गए विवादित बयान ने जहां सूबे की राजनीति में हलचल मचा दी थी, वहीं कृषि मंत्री ने इस सवाल से ही कन्नी काट ली।
विज्ञापन
जब इस विवाद के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने नो कमेंट्स कहा। बयान से न केवल विपक्ष को सत्ता पक्ष पर कटाक्ष करने का मौका मिल गया था, बल्कि सत्ता पक्ष के मंत्रियों में भी उनके इस बयान से रोष बना हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि बाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनके जवाब पर पलटवार कर दिया था, लेकिन प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ उनके इस बयान से बचते नजर आए।
विज्ञापन
मौका था शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता का। प्रेसवार्ता के दौरान कृषि मंत्री ओपी धनखड़ से जब सांसद अश्विनी चोपड़ा द्वारा दिए गए विवादित बयान पर सवाल पूछा गया तो मंत्री जी सवाल पूछे जाने के बाद कुछ समय तक चुप रहे, लेकिन बाद में नो कमेंट्स कहकर कन्नी काट ली।
उल्लखेनीय है कि चार रोज पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा ने एक विवादित बयान में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सही ठहराया था और अन्य मंत्रियों को भ्रष्ट होने की संज्ञा करार दी थी।
इसके बाद सत्ता के गलियारों में इस बयान से हलचल मच गई थी। इतना ही नही हाईकमान तक यह बात पहुंच गई थी। जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा था कि सांसद केंद्र पर ध्यान केंद्रित करे, प्रदेश का कार्यभार सीएम और विधायक अच्छे ढंग से निभा रहे हैं।